कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलारायपुर जिला

मंत्रालय में चपरासी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से करें अप्लाई

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मंत्रालय में चपरासी की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कुल 80 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें ​कि पहली बार लोक सेवा आयोग ने चपरासी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। मंत्रालय में चपरासी की भर्ती के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, जो 2 जुलाई तक चलेगा। ( Chhattisgarh govt Job 2022 ) इच्छुक उम्मीदवार लोक सेवा आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ में जाकर आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। मंत्रालय में निकली चपरासी भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। इसके अलावा अभ्यार्थी को साइकिल चलाना आना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा आरक्षण पदों के अनुसार निर्धारित किया गया है। कुछ नियमों के तहत बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। वरना आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button