कबीरधाम विशेषधर्मस्वास्थ्य

“सेवा ही कर्म है”,कोरेना पीड़ित भर्ती मरीज के सहयोगीयो के ठहरने स्वामी विवेकानंद भवन में निः शुल्क व्यवस्था।

जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा सुबह स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी

कवर्धा:-1 मई 2021/ कोरेना पीड़ित बहुत से मरीज ईलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती है। मरीज के देखभाल के लिए साथ आए सहयोगियों के लिए व्यस्था नही होने के कारण इधर उधर भटक रहे है उनकी समस्याओं को देखकर जनपद पंचायत के बाजू में बने स्वामी विवेकानंद भवन में मरीज के सहयोगियों के ठहरने के लिए निः शुक्ल व्यवस्था की गई है साथ ही नहाने के लिए स्नानागार एवं सौचालय की व्यवस्था के साथ गर्म पानी की सुविधा मुहैया कराई गई है। मरीज के सहयोगी अपनी व मरीज का पहचान पत्र दिखाकर भवन में रुक सकते है। भवन में रहने के लिए प्रभारी पन्ना चन्द्रवंशी मो न 9993828514 एवं सह प्रभारी पवन धुर्वे मो न 8358983394 से सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button