छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

पत्नी को पति ने बेरहमी से पीटा, जानिए क्या वजह

बिलासपुर। युवक और उसके साथ काम करने वाली युवती शनिवार की रात रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे थे। इसी बीच युवक की पत्नी भी वहां पहुंच गई। दोनों को साथ घूमते देख महिला ने आपत्ती की। इस पर युवक और उसकी सहकर्मी ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।सिरगिट्टी में रहने वाली महिला निजी संस्थान में कार्यालय सहायक है।

महिला का पति भी निजी संस्थान में काम करता है। काम के दौरान उनके पति का साथी कर्मचारी से दोस्ती हो गई। इसकी भनक उसकी पत्नी को भी लग गई। शनिवार को महिला का पति अपने साथ काम करने वाली युवती को लेकर रेलवे स्टेशन में घुमने गया था। इसकी जानकारी होने पर महिला भी रेलवे स्टेशन चली गई। उसने दोनों के साथ घूमने का विरोध किया। इस पर युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई की। इस बीच उसके सहकर्मी ने भी महिला को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई की। मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही

 

Related Articles

Back to top button