चोरी नकबजनी के अपराधों में अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस की लगातार सफल कार्यवाही।

संदिग्ध अवस्था में घुमते 03 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) पी.आर.कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) बी.आर.मण्डावी , के मार्गदर्शन में चोरी एवं नकबजनी के अपराध पर अंकुल लगाने थाना प्रभारी मुकेश सोम के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार गस्त / पेट्रोलिंग किया जा रहा है, जिसके तहत् 03 व्यक्ति जो संदिग्ध हालत में घुमते हुये मिले जिससे नाम पता पुछने पर गलत नाम – पता बता रहे थे, जिन्हे इस्तगाशा क्रमांक 24,25,26 / 2021 धारा 109 जाफौ . के तहत् कार्यवाही किया गया है । जिनका नाम निम्नानुसार है- 1.दिलीप सिंह पिता प्रेमसिंह नायक जाति बंजारा उम्र 25 साल साकिन रंजीतपुर थाना प्रेरापुर जिला कानपुर उ.प्र . 2.धर्मेन्द्र सिंह पिता मजलू सिंह नायक जाति बंजारा उम्र 39 साल साकिन विजयपुर नगला पाठक थाना फकुंद जिला औरिया उ.प्र . 3.बांके बिहारी पिता राजेन्द्र सिंह नायक जाति बंजारा उम्र 22 साल साकिन रामपुर अड्डा थाना फकुंद जिला औरिया उ.प्र.को एसडीएम कार्यालय कवर्धा के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मुकेश सोम , प्र.आर .311 जितेन्द्र चंदेल आर .203 भरतनाथ योगी , आरक्षक 456 हिरेन्द्र साहू , आर .509 संदीप शुक्ला , आर .702 उमाशंकर साहू सैनिक अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है ।



