कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

पुलिस थाना में कोटवार डेस्क कि स्थापना, थाना में ग्राम कोटवार भी सम्मान के साथ करेगे कार्य

कवर्धा| वर्तमान मे ग्राम कोटवारो द्वारा गांव मे शासन की योजनाओ का प्रचार प्रसार हेतु मुनादी करने के साथ ही पुलिस के लिये सूचना संकलन आपातकालीन स्थिति बाढ़ दुर्घटना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियो मे प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग विगत कई वर्षो से करते आ रहे है, ग्राम कोटवारो के उक्त कार्यो की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा थाना स. लोहारा से नवाचार प्रारंभ करते हुये थाने मे कोटवार डेस्क की स्थापना करने निर्देश दिये थे| जिससे ग्राम कोटवार जब भी थाना आये तो उन्हे भी एक निर्धारित स्थान सम्मान के साथ मिले और वे उत्साह के साथ सौंपे कार्यो को कर सके|

जिसके परिपालन मे थाना सहसपुर लोहारा द्वारा कोटवार संघ के अध्यक्ष सरोजदास मानिकपुरी, ग्राम नवघटा, सचिव मोतीदास मानिकपुरी, ग्राम डोमाटोला, संगठन महामंत्री संतोष दास मानिकपुरी, ग्राम कांमनबोड एवं सह सचिव रतनदास, मिडिया प्रभारी मोहित गंधर्व एवं अन्य लगभग पन्द्रह कोटवारो की उपस्थिति मे अध्यक्ष सरोजदास मानिकपुरी को श्रीफल भेंट कर थाना लोहारा परिसर मे कोटवार डेस्क का 12/12/2021 को शुभारंभ किया किया गया, जंहा सम्मान के साथ ग्राम कोटवार थाना मे निर्धारित स्थान मे बैठकर शासकीय कार्य का निर्वहन कर सके, कबीरधाम पुलिस के इस नई पहल से समस्त कोटवारो में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button