छत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

बदमाशों ने दुकानदार के ऊपर डाला खोलता हुआ तेल, जानिए क्या है वजह और हैरान रेह जाएँगे आप भी

स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उस पर खौलता हुआ तेज डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह जल गया। दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है|

बाइक सवार युवकों ने एक ठेले पर जमकर भजिए खाए, लेकिन दुकानदार ने रुपए मांगे तो युवकों ने ठेलेवाले पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ग्वालियर के गोल पहाडिया इलाके में रहने वाले राजेश शिवहरे आनंद नगर शराब की दुकान के पास भजिया का ठेला लगाता है। राजेश के साथ उनका रिश्तेदार दीपक शिवहरे भी दुकान पर काम करता है। बीती रात एक्टिवा पर सवार दो युवक ठेले पर आए और उन्होंने साठ रुपए की भजियां देने का ऑर्डर किया। दीपक ने उनको भजिया गर्म कर दी।

लेकिन भजिया खाकर एक्टिवा सवार जाने लगे तो दीपक ने उनके पास पहुंचकर रुपए मांगे। जिस पर दोनों युवकों ने कहा कि वह किसी को पैसे नहीं देते हैं। जब दीपक ने उन पर पैसे देने का दबाव बनाया तो युवकों ने दीपक से मारपीर शुरू कर दी। इश दौरान जब राजेश उसे बचाने आया तो दोनों युवकों ने खौलते हुए तेल दीपक पर उडेल दिया। जिससे दीपक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दीपक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसी बीच मौका पाकर दोनों बदमाश फरार हो गए।

घटना की खबर मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपक को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। फिलहाल दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है। दीपक के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button