अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार
कलेक्टर ने किया अवलोकन सकरी नदी में बन रहे नए पुुल निर्माण कार्य का

कवर्धा, 31 मई।
नवपदस्थ कलेक्टर रमेश शर्मा आज सुबह सकरी नदी में बन रहे नए पुल निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि कवर्धा शहर के बीच सकरी नदी प्रवाहित होती है। नदी में बने पुलिया बहुत पुरानी हो गई थी। शहर के नागरिकों द्वारा इस नदी में उच्च स्तरीय नए पुल निर्माण बनाने की मांग बहुत लम्बे समय से की जा रही थी। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद इस पुरानी मांग को पूरा करने का प्रयास किया गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि कवर्धा शहर के मिनीमाता चैक के पास से सकरी नदी पर 7 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से 90 मीटर लम्बा एवं 16 मीटर चैडाई का पुल निर्माण किया जाना है। पुल निर्माण कार्य से पहले परिवर्तित मार्ग का निर्माण शुरू किया गया है।



