अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

कैंप में मिला जवान का शव, शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से काटे जाने के हैं निशान आत्महत्या या हत्या तलाश है जारी

बीजापुर। CRPF 170वीं बटालियन के एक जवान का शव इलेक्ट्रिक ब्लेड से कटा हुआ कैंप में मिला है। जवान ने आमत्महत्या की है या मौत का कारण कुछ और है, यह जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि जवान का गला के अलावा शरीर में और भी कइ जगहों पर ब्लेड चलने के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक जैतालूर मार्ग पर स्थित केन्द्रीय सुरक्षा बल की 170 वीं बटालियन में दोपहर को आरक्षक मोहन ने इलेक्ट्रिक ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने मोहन को खून से लथपथ देखा तो घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। मोहन के शरीर के कई अन्य अंगों पर भी कटने के निशान थे। घटना के बाद देर शाम जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज डिमरापाल भेजा गया। वहां पीएम के पश्चात जवान के शव को गृह राज्य हरियाणा भिजवाया गया है। कांस्टेबल मोहन ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक जवान मूलत: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला था। अप्रैल 2009 में उसने सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी।

Related Articles

Back to top button