छत्तीसगढ़ विशेषबस्तर जिला

आत्मानन्द विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक प्रतिनियुक्ति हेतु 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

बस्तर जिले में संचालित स्वामी विवेकानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल, करपावण्ड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा और किलेपाल में 39 शैक्षणिक विषयवार रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय विद्यालयों में समकक्ष पदों पर कार्यरत अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन की दक्षता रखने वाले शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 को शाम 5.30 बजे तक है। ईच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर में अंतिम तिथि व समय के पूर्व तक स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से व स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button