अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

अवैध रूप से शराब बेचने वालोँ पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

30 जुलाई 2021 | एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर प्र. आर. यशवंत सिंह, आर. दिनेश डहरिया, आर. मनहरण बंजारे के जरिये मुखवीर की एक व्यक्ति ग्राम योठा सुखरीखुर्द मार्ग नाला के पास शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर रवाना होकर रेड कर देशी प्लेन शराब कुल 18 पौव कीमत 1440 रुपये के साथ पकड़ा गया | जिसने अपना नाम कमलेश मानिकपुरी पिता रामदास मानिकपुरी उम्र 34 साल ग्राम सुखरीखुर्द थाना धमधा का बताया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत धारा 34 (1) आय. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related Articles

Back to top button