अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाबिलासपुर जिलारायपुर जिला
121 कैदियों की रिहाई की सूची तैयार, जानिए किस जिले से कितने कैदियों को मिलेगी आजादी ?

21 अगस्त 2021 । छत्तीसगढ़ की केंद्रीय जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के द्वारा चलाई जा रही योजना उन्मुक्त के जरिए अब प्रदेश की जेलों सहित बिलासपुर के कैदियों को रिहा करने की तैयारी की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की योजना के तहत फैसला लिया गया है.
इस योजना के जरिए 121 कैदियों की रिहाई होना है. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बनाई गई सूची के तहत रायपुर केंद्रीय जेल से 28, दुर्ग से 15, जगदलपुर से 16 और बिलासपुर 44 और अंबिकापुर से 22 कैदियों की रिहाई होगी.
माना जा है कि इस योजना से जहां अपनी सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई हो सकेगी, तो वहीं क्षमता से अधिक कैदी जेलों में बन्द हैं. उस ओवर क्राउड से भी निजात मिलेगी.



