प्रेमी ने प्रेमिका को बीमारी का बहाना बनाकर बुलाया और कर दी हत्या |


19 अगस्त 2021. भिलाई | जेवरा सिरसा पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब 6 बजे लहूलुहान हालत में मोपेड सवाल सुरहोली बेमेतरा निवासी कमलेश कुमार को पकड़ा। खून से सने कपड़े और हाथ में धारदार हथियार से चोट की निशान देखकर पुलिस ने उसे पहले रोका। उससे पूछताछ की।
पूछताछ ने आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका की हत्या करके भागा है। घटना बेरला थाना अंतर्गत ग्राम खर्रा से कुमही के बीच एक खंडहर में हुई। जेवरा पुलिस ने बताया कि बीमारी का बहाना बनाकर गुरुवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे उसने अपनी प्रेमिका इंद्राणी साहू को मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात खर्रा से कुमही गांव के बीच एक खंडहर में हुई। यहां दोनों के बीच संबंधों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने प्रेमिका को पहले चाकू मारा फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। इससे प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई।

चाकू से इतने वार किए कि खुद का हाथ भी कटा
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रेमिका पर 20 से अधिक चाकू से वार किए। चाकू मारते समय उसका हाथ भी कट गया। इस वजह से उसके कपड़े में भी खून से सन गए। आरोपी के मुताबिक वह पिछले दस वर्षों से युवती से प्रेम कर रहा था। इसी बीच उसकी प्रेमिका की शादी हो गई। जिसके बाद प्रेमिका अपने पति के गांव चली गई। 5 साल पहले प्रेमिका के पति की मौत हो चुकी है।




