अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

बटनदार चाकू के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ़्तार ।

दुर्ग । 9 अगस्त 2021 को मोबाईल के जरिये से 15:30 बजे सूचना मिला की ग्राम खपरी दिलीप किराना दुकान के पास आम सार्वजनिक स्थान में एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लेकर नशे की हालत में महिलाओं को गाली गुप्तार कर रहा है। चौकी जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर आरोपी तारिख खान पिता राजू खान आयु 30 साल निवासी वार्ड न० 01 खम्हरिया भाठा धनकर दुकान के पीछे भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से स्प्रिंगदार चाकू जिसके फल की लंबाई 4 इंच मुठ की लंबाई 5 इंच को साक्षियों के समक्ष जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध क्र. | 319 / 2021धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत घटित करना सिद्ध पाये जाने से आरोपी को 9 अगस्त 2021 को

गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । उक्त कार्यवाही में चौकी जेवरा सिरसा पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button