जमीन सौदे में 70 लाख कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

28 जुलाई 2021| पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में थाना में पंजीबद्घ धोखाधड़ी के अपराध के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी जरनैल सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 74 वर्ष निवासी झीट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पतोरा का चित्रसेन कलिहारी इसकी पत्नी राजवंत कौर और पुत्र रविंद्र सिंह की 2.03 हेक्टेयर भूमि को 70 लाख रुपए में सौदा कर बहला फुसलाकर पावर आफ एटर्नी अपने नाम करा कर उक्त भूमि को ग्राम सिपकोना निवासी रणजोध सिंह एवं अन्य को विक्रीकर बिक्री का 70 लाख रुपए ठग लिया ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं 27 जलाई 2021 मुखबीर सूचना पर आरोपी चित्रसेन कलिहारी पिता नारायण दास कलिहारी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पतोरा थाना उतई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी के विरुद्ध जिले के थाना कोतवाली दुर्ग मैं भी धोखाधड़ी का अपराध लंबित है साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना पाटन एवं थाना उतई में स्थाई वारंट लंबित है इससे पूर्व भी आरोपी के विरुद्ध जिले के थाना अंडा एवं उतई में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है।
इस कार्यवाही में थाना पाटन के उपनिरीक्षक सहायक उपनिरीक्षक रेमन साहू, आरक्षक दिलेश्वर पठारे, कमलेश वर्मा, तुषार वर्मा, महिला आरक्षक राजेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही |



