छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गांजा की बड़ी खेप के साथ गुण्डा बदमाश योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर का गुण्डा बदमाश न्यू चंगोराभाठा डी.डी. नगर निवासी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी बिक्री करने हेतु अपने घर में गांजा का भण्डारण कर रखा है। जिस पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी के मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में बोरी के अंदर अलग – अलग प्लास्टिक की थैलियों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल लगभग 35 किलोग्राम मादक पदार्थ कीमत लगभग 3,00,000/- रूपए (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी पिता शंकर सिंह ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी शीतला माता मंदिर चैक न्यूचंगोरा भाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20 (सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button