छत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

11 साल की बालिका का कंकाल पेड़ से लटकते हुए मिला, जानिए क्या है इसकी वजह

अंबिकापुर| जिला के गाँव खाला से 11 साल की बालिका का गायब हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। स्कूल से लौटने के बाद बालिका अचानक गायब हुई थी। इसके बाद से अपहरण का अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। डेढ़ माह से बालिका का जांच पड़ताल जारी था, परिजन का भी बालिका को खोज-खोज कर बुरा हाल हो गया था।

लेकिन अब डेढ़ माह बाद अचानक इस गायब हुई बालिका का पेड़ से लटकता हुआ कंकाल मिलने से चारो तरफ सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों का डेढ़ माह बाद कंकाल देखकर पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। कंकाल गांव खाला के जंगल में ही पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान की। कंकाल मिलने के बाद पूरे गाँव में हड़कंप मचा गया है। जानकारी के मुताबिक यह खाला गाँव से दरिमा थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस अब बालिका के कंकाल मिलने पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button