छत्तीसगढ़ विशेषसुकमा जिला
सहदेव ने किया नोरा फतेही के गाने पर डांस

रायपुर। ‘बचपन का प्यार’ गाने से पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले सहदेव दिरदो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर वो चर्चा में है, और इसका कारण है उनका वायरल हो रहा नया वीडियो। इस बार के वायरल वीडियो में वो गाना नहीं गा रहे हैं बल्कि डांस कर रहे हैं। डांस भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि बॉलीवुड सेंसेशन नोरा फतेही का डांस कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट, पिंक जैकेट और डेनिम जींस के साथ स्नीकर्स पहने हैं।10 साल के सहदेव दिरदो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं। 2019 में उनके एक गाने ने रातों रात सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। जो आज भी लोगों के दिमाग पर छा रखा है। क्या आम क्या खास हर कोई ‘बचपन का प्यार’ गाने पर रील्स बना रहे हैं।



