कोरबा जिला

नहर में मिला एक युवक का शव, शरीर में बहुत चोट के निशान भी

कोरबा जिले के नहर में युवक की तैरती हुई लाश मिली है| बताया जा रहा है की शव एक दिन पुराना हो चूका है। उसके शरीर में कुछ जगह चोट के भी निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। कनकी इलाके के सर्वमंगला नहर में कुछ लोग नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने करीब 11 से 12 बजे के बीच एक लाश नहर में तैरती हुई देखी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाला गया। शव निकालने पर देखा गया कि शव एक युवक है। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 साल का है|

 

Related Articles

Back to top button