छत्तीसगढ़ विशेषमुंगेली जिला
किसानो को होगी परेशानी ,आर्थिक समस्याओं को लेकर 200 KM का करना पड़ेगा सफर,

राज्य शासन के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने नए प्रोजेक्ट कार्यालय खोले जाने के लिए आदेश जारी किया है.इस आदेश के कारण किसान वर्ग प्रभावित हो रहे हैं.
किसानों को सिंचाई के लिए पंप, खेती के लिए नई लाइन विस्तार और नए विद्युत कनेक्शन और ट्रांसफार्मर की स्वीकृति के लिए परेशान होना पड़ेगा.
किसानों को जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के अंतिम छोर से 200 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय कर के मुंगेली जाना पड़ेगा. इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी अतिरिक्त व्यय करना होगा. सीधे साधन भी नही होने से भविष्य में किसानों की तकलीफें बढ़ सकती है
आम नागरिकों ने इस फैसले के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इस संदर्भ में मरवाही विधायक केके धुर्व ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है.



