शहर में तेज आवाज वाले साइलेंसर मोटरसाइकिल में लगाने वालों की खैर नहीं।

कबीरधाम के आम जनों के शिकायत पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

थाना कोतवाली – कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.)
कवर्धा,29 अक्टूबर 2020। कबीरधाम जिले के नगर वासियों द्वारा लगातार थाना कोतवाली आकर शिकायत किया जा रहा था कि शहर में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अपने मोटरसाइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर जो नियम विरुद्ध है ध्वनि प्रदूषण करता है, लगाकर गलियों एवं शहर के मार्गों में तेजी से गुजरते हैं जिनके आवाज से कानों में दर्द हो उठती है, तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का प्रयोग तेजी से शहर में बढ़ रहा है। ज्यादातर युवा अपनी मोटरसाइकिल में ऐसे साइलेंसर का प्रयोग कर रहे हैं, जो कि ध्वनि प्रदूषण का कारण बन रहे हैं। जिससे नगर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसी तारतम्य में आम जनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बाइकर्स पर अब नजरें रखें हुए हैं। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे मोटरसाइकिलों से तेज अवाज वाले साइलेंसर निकलवाने कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया जा रहा है। तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का प्रयोग करने वाले मोटरसाइकिल चालकों की मुश्किलें अब बढ़ सकती है। कोतवाली पुलिस ऐसे बाइकर्स को रोक कर उनका चालान न्यायालय में पेश कर कटवा रही है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा दिनांक 28/29-10-2020 को कवर्धा शहर में फरर्राटेदार एवं जोर से आवाज करने वाले मोटर सायकल चलाने वाले के खिलाफ कार्यावाही किया गया जो 01.मो.सा. क.सी.जी .09 जेबी 7122 चालक चंद्र पटेल पिता लखन पटेल उम्र 25 साल सा . समनापुर थाना कवर्धा 02.मो.सा.क्र.सी.जी .09 डी 2154 चालक करण यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 22 साल सा.निषादपारा कवर्धा थाना कवर्धा 03.मो.सा.क.सी.जी .07 सी.ए .7649 चालक राज पिता लखन देंवागन उम्र 22 साल सा . देंवागनपारा कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम 04.मो.सा .09 डी 4644 चालक जागेश्वर चंद्रवंशी पिता नरेन्द्र चंद्रवंशी उम्र 20 साल सा.मठपारा कवर्धा थाना कवर्धा 05.मो.सा.क्र . सी.जी .07 ए वाई 8695 गन्नू साहु पिता गोपाल साहु 24 साल सा.रामनगर कवर्धा थाना कवर्धा के उपर कार्यावाही कर न्यायालय पेश किया गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी इस कार्यावाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा इस कार्यवाही के लिए नगर वासियों द्वारा कबीरधाम पुलिस के कार्यों की सराहना की गई।



