घरो में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।

15 अगस्त 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर के जोशी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो मे त्वरित धरपकड़ करते हुए नेहरु नगर वेस्ट के मकान में पीजी में रहने वाले स्टूडेंस के अलग अलग दो मकानो में एक ही रात मे चोरी किये गये एक लेपटाप सहित चार नग मोबाईल की चोरी की गई थी, सूचना मिलने के 24 घंटे के अन्दर ही चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ कर उनसे माल का रिकव्हरी करने में सुपेला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। संबंधित मामले में थाना सुपेला के अपराध क्र. 650/2021 धार 457,380 भादवि के प्रार्थी आर्शीवाद खुटिया निवासी 39/6 स्ट्रीट 10 नेहरु नगर वेस्ट के घर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को चोरो के द्वारा एक लेपटाप एचपी कंपनी का एवं दो नग कीमत मोबाईल एवं नगदी रकम 6500/- रुपये नेहरु नगर वेस्ट मे चोरी किया गया था। उसी रात को एक अन्य वारदात में अपराध क्र. 651/2021 धारा 457,380 भादवि के प्रार्थिया तेजस्वी चौधरी निवासी नेहरु नगर वेस्ट स्ट्रीट 11 के घर से तीन नग कीमत मोबाईल व नगदी रकम 12,000/- रुपये का चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सुपेला मे शनिवार को दर्ज कराने उपरांत सुपेला पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कोमल सोनी, राहुल थापा, दीपक कुमार को चंद घंटो के भीतर ही पकड़ कर चोरी के लेपटाप, तीन नग कीमत मोबाईलो को जुमला कीमत करीबन 1.50,000/- रुपये का मसरुका बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उक्त मामले में अन्य आरोपी फरार है जिससे चोरी के अन्य मोबाईल व रकम बरामद होने की संभावना है। पकड़े गये आरोपी पुराने शातिर चोर है जिनके के विरुद्ध चोरी के कई प्रकरण दर्ज है। सुपेला पुलिस के द्वारा चोरी के अन्य प्रकरणो मे आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में, निरीक्षक थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रआर राजेश सिंह क्र. 959 संतोष शर्मा क्र. 1344 आरक्षक रविसाव क्र. 287 विशाल क्र. 269, डिकेश बंछोर क्र. 130 आर. चालक वसंत का विशेष योगदान रहा।



