
डॉक्टर प्रभात चंद्र प्रभाकर को सिविल सर्जन बनाया गया।



कवर्धा, 3 जुलाई 2021/ भाजपा महिला मोर्चा काे एक कार्यक्रम के लिए हाल देना लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कबीरधाम ज़िला अस्पताल के सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संतराम चुरेन्द्र को भारी पड़ गया। उनकाे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने आदेश में विभाग ने उनके आचरण को छत्ततीसगढ़ सिविल सेवा(आचरण) नियम,1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना है। डॉक्टर चुरेंद्र की जगह डॉक्टर प्रभात चंद्र प्रभाकर को सिविल सर्जन बनाया गया। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में 30 जून को कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के कार्यक्रम कराने की अनुमति दी गई थी। यह कार्यक्रम भाजपा के बैनर तले हुआ।
इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियाें ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की तस्वीर लगातर बैनर बनाया था। कोरोना के दौर में किसी राजनीतिक कार्यक्रम की मंजूरी किसी शासकीय अस्पताल में नहीं दी सकती। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा ने किया था.



