अपना जिलाकबीरधाम विशेषप्रदेशस्थानीय समाचार
श्रमिक परिवारों के बच्चों से मिले कलेक्टर:इस दौरान उन्होंने बच्चों को फल व मिष्ठान का वितरण किया

ईंट भट्ठा में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा व पोषण स्तर में प्रभावी गुणवत्ता स्तर में वृद्धि के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने गुरुवार को ग्राम गुनरबोड़ व साजा ब्लॉक के ग्राम बिरनपुर शक्तिघाट में संचालित ईंट भट्ठा के श्रमिक परिवारों के बच्चों से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फल व मिष्ठान का वितरण किया। भोजन व शिक्षा की जानकारी ली। श्रमिक परिवार के बच्चों को पोषण आहार भी दिया जा रहा है।



