कवर्धा : जैसे शिक्षा वैसी परीक्षा मांग को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन

कवर्धा बोड़ला,छात्र नेता विनोद साहू के नेतृत्व में आज NSUI बोड़ला के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा मांगो को लेकर कुलपति के नाम पर महाविद्यालय ,में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें छात्र -छात्रों का कहना है कि हमारी पढ़ाई अधिकांश ऑनलाइन माध्यम से लिया गया था , महाविद्यालय द्वारा कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण बन्द किया था
छात्र नेता रूपेश साहू व विष्णु पटेल , द्वारा बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2021–22 की क्लासेस ऑनलाइन के माध्यम से लगाई गई थी
ज्यादातर कई छात्राओ के पास सुविधा न होने के कारण पढ़ाई पूरी न हो पाई है और कोर्स कम्प्लीट नही हुवा है ! तो छात्र छात्राओ का कहना है कि जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की मांग को लेकर छात्र छात्रों ने महाविद्यालय में ज्ञापन दिया गया !
इस अवसर पर नारायण शर्मा,रोहित नट,उमाशंकर साहू, शैलेन्द्र वर्मा,भारती साहू, लक्षमी गंधर्व, लक्षयवनतीं , शालनी , ममता, पुष्पांजलि धुर्वे , गायत्री चौहान,गीतांजलि नुरेटि, पिंटू, छोटू पटेल आदि छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



