रायपुर जिला

कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम बघेल ने जताई चिंता, कहा- आवश्यकता पड़ी तो सुरक्षा के लिए जारी करेंगे आदेश

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं. हमें भी सूचना मिल रही, हम विचार करेंगे. आवश्यकता पड़ी तो सुरक्षा के उपाय के लिए आदेश जारी करेंगे. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कही

धमधा के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आज साजा विधानसभा क्षेत्र के धमधा ब्लॉक मुख्यालय में सब्जी और फल मंडी का लोकार्पण होगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा. राहुल गांधी भी यही चाहते थे कि मंडी किसान के घर के नजदीक होना चाहिए, उनके गांव के नजदीक होना चाहिए और हमारा भी प्रयास यही है.

एथेनाल को लेकर सीएम ने कहा कि राज्य में चावल का उत्पादन अवश्यकता से अधिक है. इसलिए भारत सरकार से धान से एथेनाल बनाने की अनुमति मांगी थी, साथ ही रेट तय करने की बात भी कही थी, लेकिन भारत सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है.

विद्युत संविदा कर्मियों के आंदोलन पर कहा कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुछ लोग न्यायालय गए. न्यायालय के आदेश का पालन करना हमारी बाध्यता है. अब यदि एग्जाम होते हैं, उसमें इसके बारे में विचार किया जा सकता है. कुछ बोनस अंक भी दिए जा सकते हैं, पर सबको नहीं. हमारे साथ दोहरी परेशानी है. वहीं मिशन 2023 को लेकर कहा कि पीएल पुनिया दौरे पर हैं. उनके साथ बैठक हैं. एआईसीसी के निर्देशानुसार आगे बढ़ेंगे.

Related Articles

Back to top button