अपना जिलाजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

एक वर्ष से घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपी विगत एक वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था।

29/04/2021/ दुर्ग पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.) के द्वारा लॉक डाउन के दौरान दुर्ग जिला में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला तथा बृजेश कुशवाहा, थाना प्रभारी मोहन नगर जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर नियंत्रण एवं बवाच हेतु। सम्पूर्ण जिला में लागू किये गये, धारा 144 जा.फी के तहत दिनांक 29.04.2021 को थाना मोहन नगर पेट्रोलिंग स्टाफ को मुखबीर की सूचना मिला कि थाना के अप.क्र. 414/20 धारा 294, 506,307 भादवि का आरोपी दीपक ठाकुर पिता केवल ठाकुर बाम्बे आवास उरला दुर्ग में छिपा हुआ है। पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक 1741 नरेन्द्र सहारे, 1494 मनीष अग्निहोत्री एवं 485 हीरामन साहू अपने सूझ बूझ से आरोपी की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। थाना में पूछताछ करने पर घटना दिनाँक को प्रार्थी दीपक साहू के साथ घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का धारा 27 साक्ष्य अधि के अन्तर्गत मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का तलवार जप्त किया गया। आरोपी से जप्त लोहे का तलवार धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गई। आरोपी दीपक ठाकुर पूर्व आदतन अपराधी है उक्त अपराध के अलावा थाना में अप.क्र.-119/2021 धारा 294,323,327, 506, 34 भादवि का भी अपराध पंजीबद्ध है आरोपी को उक्त अपराध में भी गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के सउनि विनोद सिंह, आर. 1494 मनीष अग्निहोत्री आर.1741 नरेन्द्र सहारे, आर.486 हीरामन साहू की भूमिका सराहनीय रहीं।

Related Articles

Back to top button