सब्जी मार्केट में खड़े ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान


7 जुलाई 2021 | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आकाशगंगा सब्जी मंडी में एक बड़ा हादसा होते होते रह गया | हरी सब्जी लेकर भिलाई आई एक ट्रक जलकर खाक हो गई। घटना आकाशगंगा सुपेला सब्जी मार्केट की है। जहां दोपहर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रक से अचानक आग की लपटे निकलने लगी। इस दौरान सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रक के केबिन में खाना बना रहे ड्राइवर और खलासी सही समय में गाड़ी से बाहर निकल गए नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घट जाती।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस गाड़ी में आग लग थी वह आंध्रप्रदेश की बताई जा रही है | जिसका नंबर AP-03-TE-7963 है| आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में तैनात अग्निशमन दल को रवाना किया गया। कर्मियों ने जलते हुए ट्रक के केबिन के अंदर से छोटा गैस सिलेंडर निकाला और ट्रक के केबिन में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।



