एटीएम मशीन में हो रहे तोड़फोड़ एवं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दिनांक 16/05/2021 के दरम्यानी रात पुराना पोस्ट आफिस कसारीडीह दुर्ग के सामने स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम एवं मेनोनाईट चर्च के पास स्थित बंधन बैंक का एटीएम में तोड़फोड़ एवं एटीएम से पैसा निकालने का असफल प्रयास अज्ञात चोरो द्वारा किया गया एवं इंडिया बन बैंक के सीसीटीव्ही कैमरे को निकालकर ले गये थे।
दुर्ग भिलाई क्षेत्र के एटीएम मशीन में हो रहे तोड़फोड़ एवं चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धर पकड़ करने हेतु। एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के एटीएम मशीन में हो रही वारदात की बारिकी से जाँच पड़ताल की गई। घटना स्थल का निरीक्षण कर दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला द्वारा अपराध की प्रवृत्ति को देखकर किसी स्थानीय चोर गिरोह के होने का अंदेशा जाहिर किया गया एवं तत्काल एक विशेष टीम गठित कर सीसीटीव्ही फूटेज का अवलोकन करने निर्देशित किया गया। टीम द्वारा बंधन बैंक के मैनेजर रोशन सिंह ठाकुर से मिलकर सीसीटीव्ही फूटेज लिया गया एवं टीम को दो अलग अलग भागों में बांटकर शहर के अलग अलग स्थानों में सूचना संकलन में लगाया गया । इसी क्रम में एक मुखबीर द्वारा फूटेज को देखकर एवं पहने हुए कपड़ों और घुंघराले बाल के आधार पर कसारीडीह सांई मंदिर के पास रहने वाले बाबू उर्फ सोहैलूद्दीन के होने का शक जाहिर किया। टीम द्वारा बाबू उर्फ सोहैलूद्दीन का पकड़कर पुछताछ की गई। शुरू में लगातार घटना के संदर्भ में नही जानने एवं गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन अंततः लगातार पुछताछ और फूटेज दिखाने के बाद उसने अपने अन्य 03 साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान पेचकस और कसारीडीह एटीएम से चुराये गये सीसीटीव्ही कैमरे को बरामद किया गया।
नाम आरोपी :
1.बाबू उर्फ सोहैलूद्दीन पिता स्व.रहिमुद्दीन उम्र 22 साल पता सांई मंदिर के पीछे कसारीडीह दुर्ग।
2.गप्पू उर्फ रामजी कोसरे पिता लक्ष्मीनारायण कोसरे उम्र 19 साल पता ईरानी डेरा केलाबाड़ी दुर्ग। 3. मुसुवा उर्फ कौशल कोठारी पिता देवेन्द्र कोठारी उम्र 18 साल सतनामी पारा कसारीडीह दुर्ग। 4.अन्य एक अपचारी बालक।




