महाशिवरात्रि धार्मिक आस्था का मेला कामठी में तीन दिवसीय का भव्य आयोजन

कवर्धा जिले के पंडरिया विकास खण्ड के वनांचल आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कामठीमें तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिले के आदिवासियों के साथ ही अन्य वर्ग के लोग भारी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव जी के दर्शन कर रहे हैं बता दें कि रजवाड़े के समय में ऐतिहासिक रूप से वनांचल में स्थित ग्राम कामठी में आदिवासियों राजाओं की राजधानी भी रही है कामठी में चमत्कारी शिवलिंग है जहां से आस्था का भक्ति भाव है बता दे कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र भगवान नरसिंह की अद्भुत प्राचीन स्वयं भू मूर्ति भी है क्षेत्र के लोगों का मानना है की नरसिंह भगवान से कामना करने पर अवश्य पूरी होती है प्राचीन समय से ही लोगों में नरसिंह एवं भगवान शिव धार्मिक आस्था रखते हैं ।महाशिवरात्रि में बड़ा मेला लगता है मेले में अनेक क्षेत्रों से लोग अपनी दुकाने लगाते हैं आज से तीसरे दिन तक मेला चलेगा ।



