छत्तीसगढ़ विशेष
बहुचर्चित पोस्ट ऑफिस घोटाले में मिली पुलिस को सफलता,

छ्त्तीसगढ़ के बहुचर्चित पोस्ट ऑफिस घोटाले के फरार आरोपी आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. मामले का मास्टर माइंड पहले ही खुदकुशी कर चुका है, वहीं एक आरोपी फरार है| करोड़ों रुपए के घोटाले में शामिल आरोपी प्रीतम सिंह ठाकुर को सरस्वती नगर पुलिस ने छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. घोटाले का मास्टरमाइंड भूपेंद्र पांडे पहले ही खुदकुशी कर चुका है, वहीं मास्टर माइंड की पत्नी आकांक्षा पांडे अभी भी फरार है. दोनों पति-पत्नी ने साल 2014 से 2021 के बीच पोस्ट ऑफिस का एजेंट बनकर फर्जी पासबुक के जरिए 10 करोड़ से अधिक का गबन किया था.



