अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

18 अगस्त 2021 | प्रार्थिया द्वारा 17 अगस्त 2021 को अपनी नाबालिब पुत्री उम्र 13 साल 02 माह के थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई इसकी नाबालिक पुत्री प्रातः 06.30 बजे शौच के लिये चंदखुरी तालाब के नीचे परिया के पास गई थी कि जहां पर अपचारी बालक द्वारा जबरदस्ती इसकी नाबालिक पुत्री के साथ हाथ पकड़ कर डबरा के पास ले जाकर दुष्कर्म किया है कि रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 328 / 2021 धारा 376-सी भादवि 4 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.), अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) अनंत कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी पुलगांव द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश दौरान अपचारी को दबिश देकर चंद घण्टो मे गिरफ्तार कर कार्यवाही पश्चात न्यायालय पेश किया गया | तब जाकर अपचारी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव, उप निरीक्षक डोमार साहू, सउनि नरेन्द्र राजपूत, माखन चौधरी, जय प्रकाश यादव, गजेन्द्र यादव, शोभित सिन्हा, बी वीर नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button