अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

पुराने शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियों से 4 मोटरसाइकिल एक एक्साइड कंपनी की कार की बैटरी बरामद |

17 अगस्त 2021| शहरी क्षेत्रों में हो रही लगातार चोरियों के उपर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में सिविल टीम व थाना के पेट्रोलिंग टीम को आदतन चोर व संदेहीयो पर निगाह रखने का निर्देश दिया गया मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो संदिग्ध लड़के मोटरसाइकिल चोरी कर लगातार वाहन बदल बदल कर घूम रहे हैं और मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है जिन्हें अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम (1) किशन देवांगन पिता ईश्वर देवांगन उम्र 36 साल पता सड़क 16 सेक्टर 2 भिलाई नगर एवं (2) कुंदन वर्मा पिता जसवीर वर्मा उम्र 22 साल कैंप 1 गुरुद्वारा के सामने छावनी भिलाई बताएं।

वारदात को अंजाम देने का बताया तरीका

आरोपी किशन देवांगन से पूछताछ करने पर दुपहिया वाहन को जवाहर नगर देसी शराब भट्टी, पावर हाउस मार्केट, अंग्रेजी शराब भट्टी पावर हाउस व एक बैटरी अकाश गंगा सुपेला से खड़ी कार से चोरी करना कबूल किया उसी क्रम में आरोपी कुंदन वर्मा से पूछताछ करने पर तालपुरी रूआबांधा से मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी करना बताया दोनों आरोपियों से बजाज प्लैटिना क्र. CG04 LS 1745 2. हीरो पैशन प्रो क्र. C.G.04 DZ8945,एक्टिवा क्र.C.G.07AT 4415,EXIDE की कार की बैटरी, एक्टिवा C.G.07AT 4415, मो. सा. हीरो स्प्लेंडर प्लस क्र. C.G.15 CQ 3953 वाहनो को बरामद किया गया

मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूछताछ के दौरान आरोपी किशन देवांगन द्वारा बताया गया कि शराब भट्टी, मार्केट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चुराकर नंबर प्लेट से नंबर हटा कर घूमा करता था वह बाद में वाहन किसी अस्पताल के स्टैंड में या अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया करता था वर्तमान में शराब पीने का शौक पूरा करने में होने वाले पैसों की कमी के कारण वाहन को बेचने के लिए ग्राहक को तलाश कर रहा था दोनों आरोपी के खिलाफ अप. क्र. 137/21,369/21 धारा 379,41 (1+4) जा.फौ के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं |

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक श्विशाल सोन, उप निरीक्षक रामेंद्र यादव व सिविल टीम से आरक्षण अरविंद मिश्रा, सत्येंद्र मढरिया, रिंकू सोनी व छावनी पेट्रोलिंग की सराहनीय भूमिका रही |

Related Articles

Back to top button