छत्तीसगढ़ विशेष

फोर्स को मिली बड़ी सफलता:बस्तर के अलग-अलग जंगलों से 4 लाल आतंकियों को दबोचा, 3 लाख के इनामी नक्सली ने छोड़ा हथियार; नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली कामियाबी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को बड़ी सफलता हाशिल हुई है। फोर्स ने दंतेवाड़ा व बीजापुर में अलग-अलग नक्सल क्षेत्रों से चार नक्सलियों को पकड़ा है। और एक तीन लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है।

15 सालों से फरार नक्सली भी पकड़ा गया
मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को थाना बीजापुर और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस की 85 वीं वाहिनी ‘‘एफ’’ समवाय का संयुक्त बल चिलनार गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चिलनार जंगल नाला के पास से एक नक्सली राजू उरसा को पुलिस जवानों ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि, राजू पामलवाय में 2006 में हुए ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल था और इसके विरूद्ध थाना बीजापुर में एक स्थाई वारंट भी लंबित है। जिसे थाना बीजापुर में विधिवत कार्रवाई करने के बाद न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

राजू पामलवाय जो साल 2006 से पुलिस के रिकार्ड से फरार था।
राजू पामलवाय जो साल 2006 से पुलिस के रिकार्ड से फरार था।

3 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
वहीं दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुआकोण्डा से जिला बल और DRG की संयुक्त जवानों की पार्टी ऐटेपाल के जंगल व पहाड़ी में तीन संग्दिध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपने ओर देखकर भागने व छिपने लगे, जिसे जवानों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पूछताछ में उन लोगों ने नक्सल संगठन में जुड़े होने की बात को कबूल किया।

अलग-अलग घटनाओं को दिया अंजाम

  • हुंगा करटाम जो ऐटेपाल पंचायत ग्राम कमेटी उपाध्यक्ष जो साल 2015 में नक्सली बंद दौरान ग्राम कुआकोण्डा से बड़ेगुड़रा जाने वाले मुख्यमार्ग पर ग्राम मैलावाड़ा के पास करीब 4 से 5 जगहों पर सड़क खोदकर रास्ता रोकने की घटना में शामिल था। इसके अलावा अन्य तीन घटनाओं में शामिल था।
हुंगा करटाम(25) कई वारदातों में शामिल था।
हुंगा करटाम(25) कई वारदातों में शामिल था।
  • आयता माड़वी, ऐटेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन सदस्य भी साल 2015 से नक्सलियों की अलग-अलग गतिविधियों में शामिल रहा है। उसने भी कई जगहों पर सड़क खोदकर रास्ता बंद करने व हत्या के प्रकरण में आरोपी भी है।
आयता माड़वी(25) हुआ गिरफ्तार।
आयता माड़वी(25) हुआ गिरफ्तार।
  • पोज्जा उर्फ करटाम ग्राम ऐटेपाल GRD सदस्य, साल 2019 में मुखबिरी के शक में लखमा मंडावी निवासी चालकीपारा छोटेगुडरा के घर में घुसकर हत्या कर मोबाइल लूटने की घटना में शामिल है, इसके अलावा अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है।
पोज्जा उर्फ लाठी करटाम(28) को पकड़ा गया।
पोज्जा उर्फ लाठी करटाम(28) को पकड़ा गया।

3 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत नेशनल पार्क एरिया के माओवादी मंगल कुंजाम उर्फ उधम सिंह भामरागढ़ प्लाटून नंबर 7 सेक्शन कमांडर ने स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली मंगल ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर मुख्य धारा में जुड़ गया है। इसके ऊपर 3 लाख का ईनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले मंगल कुंजाम को पुलिस ने शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत रूपए 10 हजार रुपए नगद ऱाशि भी दी है।

Related Articles

Back to top button