कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

सद्भावना दौड़:जनप्रतिनिधियों, अफसरों कर्मचारियों और लोगों ने लिया हिस्सा

जिला मुख्यालय कांकेर में शनिवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट, पुलिस एवं नगर सैनिक के जवान, खिलाड़ी सहित युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।

सद्भावना दौड़ नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से शुरू होकर जिला चिकित्सालय के पास गांधी चौक से होकर पुनः वापस नरहरदेव स्कूल के खेल मैदान में पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा कि देश में सभी धर्मों व संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहते हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर ने कहा सामाजिक सद्भावना को हमेशा बनाए रखें। कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल आदि थे।

Related Articles

Back to top button