झूठ बोलकर महिला को झांसे में फंसाया:काम की तलाश में पति के साथ रायपुर गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

- पहले पति फिर महिला को झांसा देकर साथ ले गए थे आरोपी
रोजी रोटी की तलाश में पति के साथ राजधानी रायपुर गई जिले की एक महिला सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गई। आरोपी मंदिर के पास बने शेड में रुके दंपती में से पहले पति को काम दिलाने का विश्वास देकर अपने साथ ले गए और उसकी पिटाई करने के बाद उसे दूर छोड़कर उसकी पत्नी को लेने आ गए और उसे दूर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पूरा मामला रायपुर के खमतराई इलाके का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों तीनों राजेश साहू, मुकेश साहू और संतोष बेलदार को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले की एक दंपती रोजी रोटी की तलाश में 11 अगस्त को राजधानी रायपुर पहुंचे थे। वे भनपुरी इलाके में थे। रात होने पर दोनों बंजारी मंदिर के पास बने शेड में रुक गए। इसी दौरान वहां से पिकअप में तीन युवक गुजरे। इनकी तीनों युवकों की नजर दंपती पर पड़ी। उनके पास पिकअप थी। तीनों ने सोहन को अपने पास बुलाकर काम दिलवाने की बात कही। वे सोहन को अपनी बातों में उलझाकर पिकअप में अपने साथ ले गए। शहर से उसे बाहर ले जाकर आरोपियों ने सोहन का मोबाइल छीनकर उसके साथ मारपीट की, फिर वे उसे वहीं छोड़कर वापस आ गए।
झूठ बोलकर महिला को झांसे में फंसाया
इसके बाद तीनों आरोपी पीड़ित के पत्नी के पास पहुुंचे। यहां उन्होंने महिला को झांसा दिया कि उसका पति उसे बुला रहा है। महिला भी उनकी बातों में आ गई । राजेश साहू, मुकेश साहू और संतोष बेलदार उसे बंजारी मंदिर के पीछे सूनसान मैदान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।



