अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

निगम में 20 के बाद लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

13 अगस्त 2021। जनसमस्याओं के निवारण के लिए 20 अगस्त के बाद भिलाई निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में शिविर लगेगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में इसके लिए निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि शिविर में नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदन मौके पर ही निराकृत किए जाएंगे।

इस दौरान शासन की सबसे अहम राजीव गांधी आश्रय योजना के लिए पात्र हितग्राहियों को पट्टे वितरण करने की कार्रवाई भी करनी होगी। कहा कि इससे पहले पात्र हितग्राहियों का चिह्नांकन कर लेना होगा। जानकारी दी कि राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत नागरिकों को भूस्वामी होने का हक मिल पाये, यह शासन की मंशा है। भू स्वामी हक प्राप्त होने से हितग्राहियों को प्रापर्टी के उपयोग के लिए अनेक तरह की सहूलियत मिल पाएगी। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर लिया गया है।

अमृत मिशन की सप्लाई दुरुस्त करने को कहा
अमृत मिशन के तहत पेयजल सप्लाई की स्थिति की समीक्षा के दौरान उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ वार्डों में पानी पूरे प्रेशर से नहीं पहुंच रहा। इस पर इंजीनियर को कमी ढूंढ़ कर दूर करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने उद्यानों में सफाई की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। 72 उद्यानों में साफसफाई का काम को जाना।

Related Articles

Back to top button