लिस टीम की छापामारी:बंद होटल में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार दांव पर लगाए 13 हजार रुपए भी जब्त

कोतवाली थाना रोड से लगे बंद होटल में रविवार को जुए का फड़ लगा था। रुपयों का दांव लगाकर जुआरी जुआ खेल रहे थे। तभी पुलिस की टीम ने वहां छापामारी की। इस दौरान 8 जुआरियों को पकड़ा गया है। साथ ही दांव पर लगे 13610 रुपए कैश भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अजय पिता स्व. सुरेश सिंह ठाकुर (35) निवासी राजमहल कॉलोनी, रूपेश सिंह पिता हनुमान सिंह ठाकुर (23) निवासी जमातपारा, गणेश उर्फ बंटी पिता स्व. अनुज निर्मलकर (30) निवासी जमातपारा, जीवन पिता दशरथ विश्वकर्मा (41) निवासी राजमहल चौक, दीपक पिता राजेन्द्र ठाकुर (26) निवासी ठाकुरपारा, लोकेश पिता जुम्मनराम नेताम (31) निवासी जमातपारा, आवेश पिता रामसहाग गोठे (32) निवासी राजवीर काॅलाेनी और हेमंत पिता स्व. गणेश राम यादव मजगांव रोड कवर्धा का रहने वाला है। ये सभी थाना रोड से लगे सीएमएचओ ऑफिस के पीछे गुड्डू होटल में जुआ खेल रहे थे। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है।
लंबे समय से चल रहा जुआ, व्यापारी भी परेशान: थाना रोड पर सीएमएचओ ऑफिस के पीछे नगर पालिका से निर्मित कमर्शियल दुकानें मौजूद हैं। इनमें से कई दुकानें बंद है। इन्हीं दुकानों में दिन व रात के समय जुआरी फड़ लगाकर जुआ खेलते हैं। इस दौरान जुआरी अश्लील गालियां देते रहते हैं, जिससे यहां आसपास व्यवसायी भी परेशान हैं। कोतवाली थाने में कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।



