अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

बैंक के ऑनलाइन एप को हैक कर छात्रा के अकाउंट से निकाल गया 2.10 लाख

9 अगस्त 2021 | भिलाई | बैंक के ऑनलाइन एप को हैक करके छात्रा के अकाउंट से 2.10 लाख रुपए निकालने का प्रकाश में आया है मामला । दो महीने की जांच के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को शिक्षित नगर चरोदा निवासी 23 वर्षीय आकृति वर्मा ने घटना की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि 7 जून को उसकी सहेली जयश्री के मोबाइल पर मोबाइल कंपनी से फोन आया था। फोन लगाने वाले ने सहेली को बोला कि उसका मोबाइल नंबर बंद हो जाएगा। इसके बाद सहेली ने उसके बैंकिंग एप्लीकेशन के जरिए 10 रुपए से अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज किया। रिचार्ज करने के बाद उसके सेविंग अकाउंट से दो ट्रांजेक्शन के जरिए 70 हजार रुपए निकल गए।

Related Articles

Back to top button