कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

पौधरोपण:बीएसएफ जवानों ने रोपे पौधे

पुलिस विभाग द्वारा 1 से 9 अगस्त तक जिले समस्त थाना चौकियों में पौधरोपण त्योहार पोदल उरस्काना मनाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को दुर्गूकोंदल थाना में पौधरोपण त्योहार का आयोजन किया गया। थाना परिसर एवं थाना के बाहर सड़क किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण जनप्रतिनिधियों, थाना व बीएसएफ के जवानों द्वारा किया गया।

इसमें थाना प्रभारी पीडी चंद्रा, एएसआई नारायण ठाकुर, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण यादव, आरक्षक मुनाफ यादव, चंद्रप्रकाश ठाकुर, पचकोड शोरी, विकास, अनिल, चुरेंद्र, नितिन बीएसएफ के कार्यवाहक कमांडेंट विशाल ज्योति, असिस्टेंट कमांडेंट अशोक कुमार मिल, डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार, पिलाराम उइके आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button