दन्तेवाड़ा जिला
यहां सड़क तक नहीं कैसे पहुंचे एंबुलेंस:महिला को सांप ने डसा, इलाज के लिए कंधे पर ले 4 किमी तक पैदल चले, तब बची जान

ये तस्वीर तोयलंका पंचायत के कड़ामपारा जाने वाले रास्ते की है। इस मोहल्ले की महिला रतामी को गुरुवार रात सांप ने डस दिया। महिला घर में ही रातभर तड़पती रही। सुबह परिजन ने संजीवनी 108 को सूचना दी। यहां तक सड़क नहीं होने के कारण पीड़िता को खाट पर लिटाया और कंधे पर परिजन 4 किमी पैदल चले, तब जाकर मुख्यमार्ग पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचे। फिलहाल महिला ठीक है।



