अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

विशेष रूप से दुर्ग जिला हॉकी संघ ने एक बार फिर दुर्ग में एस्ट्रो टर्फ की मांग की ताकी खिलाड़ियों को सुविधाओ का लाभ मिल सके |

दुर्ग | 5 अगस्त 2021 को जिला हॉकी संघ के तत्वाधान में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन और 41 साल के सूखे को समाप्त करते हुए अपने शानदार खेल से जर्मनी को 5/4 से पराजित कर भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक दिलाया | जिससे पूरे देश मे ख़ुशी का माहौल है इसी कड़ी में आज जिला हॉकी संघ दुर्ग ने भी भारतीय हॉकी टीम की जीत का जश्न मनाया हॉकी ग्राउंड जो महिला समृद्धि बाजार के सामने है वहाँ सभी खिलाड़ी उपस्थित हुए और विजय जूलूस निकाला जो कि रानी लक्ष्मी बाई चौक होते हुए पटेल चौक पहुचा |

वहाँ से इंदिरा मार्किट होते हुए फरिश्ता कॉम्प्लेक्स के सामने से बस स्टैंड होते हुए वापस हॉकी ग्रोउण्ड में खत्म हुआ इस विजय जूलूस में शहर के सभी वर्गों के द्वारा इस विजय जूलूस का स्वागत किया गया | मिठाई बांटी गई एवं आतिशबाजी भी की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम ,दुर्ग हॉकी के कोच तनवीर अकील ,जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद,धीरेंद्र यादव,संतोष पांडे,एजाज कुरैशी,हनीफ खान,सूर्यमणि मिश्रा, फारुख खान और सैकड़ो की संख्या में हॉकी खिलाड़ी तथा खेलप्रेमी भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button