अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

कॉविड 19 को देखते हुये जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ली मोहर्रम, अखाड़ा कमेटियों की बैठक।

6 अगस्त 2021 | मुस्लिम समुदाय व्दारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम के दौरान कार्यक्रम का आयोजन 10 दिवस तक 10 अगस्त 2021 से 19 अगस्त 2021 तक किया जाएगा । इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं 19 अगस्त 2021 को दुर्ग-भिलाई में निकाले जाने वाले ताजियां/अखाड़ा के संबंध में वर्तमान में वैश्विक महामारी (कोविड-19) के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना से बचाव हेतु भारत सरकार, राज्य सरकार एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला दुर्ग व्दारा समय-समय पर जारी किये गये गाईड लाईन का पालन कराये जाने हेतु 5 अगस्त 2021 को संध्या 05.00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में सुश्री नुपूर राशि पन्ना, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग एवं संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग की उपस्थिति में दुर्ग-भिलाई के ताजियां/अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के मध्य ताजियां निकालने के मार्ग, ताजिया निकालने का समय एवं ताजियां, अखाड़ा के साथ रहने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 व्यक्तियो तक ही निर्धारित की गई है तथा तकरीर (प्रवचन) के आयोजन के संबंध में चर्चा कर आपसी सहमति बनी। इसके अतिरिक्त ताजिये के दौरान डीजे एंव अखाडा पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में विनय पोयाम, कार्यपालिक दण्डाधिकारी, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, विशाल सोन, थाना प्रभारी, छावनी, गौरव पाण्डेय, थाना प्रभारी जामुल, गोपाल वैश्य थाना प्रभारी वैशाली नगर, राजेश बागड़े, थाना प्रभारी, दुर्ग, भूषण एक्का, थाना प्रभारी, भिलाई भट्टी जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी मोहन नगर एवं एम.एल. शुक्ला, प्रभारी, जिला विशेष शाखा, भिलाई , नगर पालिक निगम के अधिकारी के साथ ही दुर्ग-भिलाई के ताजियां/अखाड़ा कमेटी के लगभग 50 अध्यक्ष/सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button