अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूज

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन एवं परीक्षा तिथि संशोधित

कवर्धा- 20 मई 2020। प्रयास आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 2020-21 में कक्षा नवमीं में प्रवेश परीक्षा हेतु पूर्व में जारी 24 मई को संशोधित करते हुए अब आगामी 9 जून मंगलवार को सबेरे 10.30 बजे 12.30 बजे तक शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में आयोजित होगा। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन जमा करने की तिथि अंतिम तारीख आगामी 30 मई निर्धारित है। प्रवेश की अधिकारी जानकारी के लिए वेबसाईट  www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन और कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम से संपर्क किया जा सकता है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में प्रवेश हेतु परीक्षा की संशोधित तिथि अब 11 जून

कवर्धा, 20 मई 2020। जिला कबीरधाम अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश तिथि 31 मई को संशोधित करते हुए आगामी 11 जून गुरूवार को सबेरे 10.30 बजे से 12.30 तक शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा एवं स्वामी करपात्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा में आयोजित किया गया है। आवेदन पत्र एवं प्रवेश की अधिकारी जानकारी के लिए वेबसाईट  www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन और कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम से संपर्क किया जा सकता है।

कबीरधाम की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुलेगी

कवर्धा, 20 मई 2020। जिले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा संचालित समस्त देशी मदिरा सी.एस.2(घघ) की दुकानें, विदेशी मदिरा एफ.एल.(घघ) की दुकानें एवं मद्यभंडारण भाण्डागार को सबेरे 8 बजे से सायं 5 बजे तक शासन द्वारा जारी निर्देशों को पालन करते हुए खोलने की आदेशित किया था। इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं मद्य एवं मद्यभंडारण भाण्डागार कवर्धा को सबेरे 8 बजे से शाम 6 बजे तक शासन द्वारा जारी निर्देशों को पालन करते हुए खोलने हेतु आदेशित किया है।

Related Articles

Back to top button