चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

दुर्ग | 1 अगस्त 2021 को प्रार्थी अमित सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास शिवाजी नगर खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर का राशन सामान लेने किराना दुकान गया था। वहां से करीबन 08.20 बजे वापस पैदल घर आ रहा था कि रास्ते में काले रंग मोटर सायकल मे सवार सन्नी एवं निहाल सिंह उर्फ विक्की प्रार्थी के साथ गाली गलौच करते हुए विक्की, सन्नी से चाकू निकालने को कहते हुये प्रार्थी कि हत्या करने की नियत से अपने पास रखे बटनदार चाकू से प्रार्थी के पेट में प्राण घातक हमला कर तेजी से मोटर सायकल से भाग गये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार मे अपराध कमांक 354 / 2021 धारा 294, 307, 34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम की विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय धुव्र अतिरिक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन पर दोनो ही फरार आरोपियो का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम उप निरीक्षक ऐ.के देवांगन एवं उप निरीक्षक सतीश साहू के हमराह गठित कर फरार आरोपीगण के करीब 20 चिन्हांकित ठिकानों पर रात में ही दबिश देकर पता तलाश करते रहे, परंतु दोनो आरोप शातिर किस्म के थे तथा दोनों ने ही अपने मोबाईल बंद कर रखे थे। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली की शातिर बदमाश सन्नी बारी पिता स्व.अरूण बारी उम्र 28 वर्ष निवासी केम्प 01 जलेबी चौक छावनी,निहाल सिंह उर्फ विक्की पिता जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी कैम्प 01 जलेबी चौक छावनी छ.ग. से भागने के फिराक में पावर हाउस रेल्वे स्टेशन पर घूम रहा है कि सूचना मिलते ही तत्काल दोनो टीम सख्ते में आई और आरोपीगण को घेराबंदी कर पकडे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटर सायकल बरामद किया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं|
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऐ.के देवांगन, उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी० प्रकाश, आरक्षक दीपक सिंह प्रदीप यादव की भूमिका सराहनीय रही|



