अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

चोर के साथ चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 अगस्त 2021| पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के द्वारा चोरी के प्रकरणों में सघन और तीव्र कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुन्जे के पर्यवेक्षण में थाना उतई प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडे एवं उतई थाना टीम द्वारा क्षेत्र में निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जाने वाले लोहे के प्लेटो की खरीदने वाले कबाड़ी मो. इमरान उर्फ सितारे कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे सामान बरामद किया गया।

31 जुलाई 2021 को प्रार्थी प्रांषु सुर्यवंषी पिता उमेष सुर्यवंषी उम्र 25 साल लालबर्रा तहसील व थाना लालबर्रा जिला बालाघाट म.प्र. ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना उतई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेलूद मानिकचैरी रोड से 85 नग लोहे का प्लेट कीमत करीबन 35000 रुपये व गर्व कालेज पुरई से 140 नग लोहे का प्लेट कीमत करीबन 55000 रुपये को किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 282/2021 धारा 379 भादवि एवं अप.क्र. 283/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डे के नेतृत्व मे थाना उतई स्टाफ द्वारा अज्ञात आरोपियों का पता तलाष दौरान आरोपीगण 01. जैन कुमार पाल पिता स्व. घासीराम पाल उम्र 45 साल गौतम नगर सुपेला 02. सोनू कुमार गायकवाड़ पिता स्व. परसराम गायकवाड़ उम्र 26 साल संजय नगर सुपेला 03. अयाज खान पिता युनुस खान उम्र 24 साल आर्यनगर कोहका भिलाई थाना सुपेला 04. फिनी खुटेल पति स्व. रामलाल खुटेल उम्र 53 साल कुम्हार पारा सुपेला 05. लता बाई वासनिक पति स्व. मनोज वासनिक उम्र 50 साल कुम्हार पारा सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग. को हिरासत में लेकर पुछताछ कर प्रार्थी के चोरी कि गई मशरूका प्लेट मे से 48 नग लोहे का प्लेट एवं प्लेट बेचकर प्राप्त नगद रकम 40000 रू. तथा घटना में प्रयुक्त टाटा एस. आटो जुमला कीमत 388000 रू. को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में चोरी के सेंटिग प्लेट को आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे को बेचना बताये है जिस पर आरोपी मोह. इमरान उर्फ सितारे की पता तलाश कर पूछताछ किया जो चोरी के सेंटिग प्लेट को खरीदना बताया कि उनके कब्जे से 07 नग लोहे की सेंटिग प्लेट कीमत 7000रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, सउनि चन्द्रषेखर सोनी, प्र.आर. 1371 अष्वनी कुमार, आर. आकाश तिवारी, आर. अजय , आर0 1561 नारायण ठाकुर, आर0 1185 राजकुमार चन्द्रा, आर. 1449 महेष देवांगन, आर. 1248 योगेष चन्द्रकार एवं आर. 1404 कौषलेन्द्र बघेल का सराहनीय योगदान रहा हैं।

 

Related Articles

Back to top button