पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा रक्षित आरक्षी केन्द्र, जिला-दुर्ग का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एंव बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए गए निर्देश


दुर्ग । 31 जुलाई 2021 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया जाकर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा कार्य करने वाले सभी अधिकारी / कर्मचारियों से उनके द्वारा किए गए कार्य की जानकारी ली गई। साथ ही उनके द्वारा दस्तावेजों के संधारण का निरीक्षण किया गया तथा दस्तावेजों के संधारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गये ।

सर्वप्रथम सभी शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया गया, तत्पश्चात् कैश शाखा में पहुंचकर कैश बुक, स्टॉक बुक, नोटशीट एवं उससे संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात् मोहर्रिर शाखा में पहुंचकर मिनट बुक चेक किया गया तथा मुंशी, मदद्गार से अधिकारी/ कर्मचारियों के ड्यूटी के संबंध में जाना तथा बल प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात् वाहन शाखा / पुलिस अस्पताल का निरीक्षण कर उनके द्वारा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी कार्य की जानकारी ली गई। तत्पश्चात् गणवेश शाखा, पुलिस बैंक, सुरक्षा उपकरण शाखा के अधिकारी / कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य की जानकारी ली गई एवं उनकी व्यवसायिक दक्षता और क्षमता के संबंध में प्रश्न पूछे गए संबंधित सभी अधिकारी / कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा प्रेरित किया गया एवं पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा भ्रमण के दौरान अच्छा कार्य करने के लिए शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों को नगद ईनाम / प्रशंसा से पुरस्कृत भी किया गया। निरीक्षण के दौरान नीलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (एम टी ) महेन्द्र मेश्राम, प्रभारी वाहन शाखा, सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) पी.सोलोमान, प्रभारी आरमोर्टर, प्रबोध तिवारी, फार्मासिस्ट, पुलिस अस्पताल, प्रधान आरक्षक क्रमांक 423 पुरूषोत्तम यादव, रक्षित निरीक्षक रीडर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1016 रामाधार देवागन, प्रभारी गणवेश शाखा, प्रधान आरक्षक क्रमांक-327 आनंदीराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक मोहर्रिर, आरक्षक क्रमांक 927 ओमप्रकाश चन्द्राकर, प्रभारी उपकरण शाखा, आरक्षक क्रमांक 535 मनीष वर्मा, प्रभारी पुलिस साख सहकारी समिति मर्यादित, आरक्षक क्रमांक 1142 संजय पटेल, पुलिस वेलफेयर सेंटर, रक्षित केन्द्र, दुर्ग उपस्थित थे।




