प्रशिक्षण कार्यक्रम:समझौते से हर प्रकार के मामले का करा सकते हैं समाधान: जज

- {पैरालीगल वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण, अनुभव भी किए साझा
जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद के निर्देशन में बीते दिन जिला एवं तहसील में कार्यरत पैरालीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने पैरालीगल वालंटियर्स के कार्य का उद्देश्य एवं उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की एवं विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में कार्यरत रहने के दौरान विधिक सेवा गतिविधियों से संबंधित अनुभवों को भी साझा किया।
चन्द्र कुमार कश्यप, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जो मध्यस्थता प्रभारी भी हैं, उन्होंने मध्यस्थता के विषय में विस्तार से जानकारियां दी। कहा मामलों को सुलह-समझौते से किसी प्रकार निपटाया जा सकता है, इसके विषय में लोगों को पैरालीगल वालंटियर्स के माध्यम से जागरुक किए जाने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पैरालीगल वालंटियर्स से उनके कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में पूछा व उनका समाधान किया गया।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। स्मिता श्रीवास्तव सिन्हा, सचिव के ने पैरालीगल वालंटियर्स को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी व आगामी नेशनल लोक अदालत 11 सितम्बर के संबंध में आमजन में प्रचार-प्रसार और उनकी इसमें किस प्रकार प्रभावी सहभागिता हो सकती है, इस संबंध में उन्हें समझाया। इस मौके पर विवेक कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चन्द्र कुमार कश्यप, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/मिडियेशन प्रभारी समेत दिग्विजय सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व स्मिता श्रीवास्तव सिन्हा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रबन्ध कार्यालय के प्रतिधारक अधिवक्ता शकुन्तला चौहान एवं अन्य अधिवक्तागण शामिल हुए।



