गरीब परिवारों को दिया जा रहा चूजा:मुर्गीपालन कर आय में बढ़ोतरी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है

ग्राम पंचायत हल्बा में बैकयार्ड पोल्ट्री शेड निर्माण कर गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले परिवारों को पशु विभाग द्वारा मुर्गी चूजा का वितरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत हल्बा में 13 मुर्गी शेड निर्मित कर हितग्राहियों को मुर्गीपालन कर आय में बढ़ोत्तरी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पशु परिचालक हीरू राम जैन व जनपद पंचायत अध्यक्ष अरुण मरकाम द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 25 चूजा वितरण के साथ अन्य आवश्यक सामग्री पानी डब्बा, ग्लूकोज़ पैकेट, बल्ब, होल्डर, वायर व खाने के लिए प्री-स्टार्टर दिया गया। सहभागी समाज सेवी संस्था चारामा के क्षेत्रीय समन्वयक धर्मेंद्र कुमार साहू ने बताया ये उच्च गुणवत्ता वाले चूजे हैं, जो कि उचित देखरेख करने से बहुत जल्दी आकार और वजन में बढ़ता है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष अरुण मरकाम ने चूजे की लगातार देखरेख करने कहा। इस दौरान नीलकमल साहू, बुद्धदेव नायक, नवीन रजक, लोकनाथ सोनवानी, यशवंत सिन्हा, जितेंद्र, बलीराम, भारत राम, हेमंत, कुंजल, भगवानी, रामजी, सगरोतिन, राजेंद्र, रामदेव, रतूराम, गंगाराम, परदेशी राम आदि उपस्थित थे।



