अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबालोद जिला
मंत्रालय में पहुंच बताकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से साढ़े 3 लाख की ठगी,शातिर ने ऐसे बनाया अपना शिकार

छत्तीसगढ़। बालोद जिले में ठगों ने मंत्रालय में पहुंच बताकर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी की गई है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के बघमारा गांव का है. जहां आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा साहू बड़े पद पर जाने की लालच में साढ़े 3 लाख रुपए गंवा बैठी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा साहू ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई. शिकायत के आधार पर जांच में सही पाए जाने पर धारा 420 व 34 के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है.



