रायपुर जिला

कमजोर पड़ा कोरोना:जुलाई में 264 की औसत से मिल रहे मरीज, रायपुर में 9 समेत 128 नए केस

प्रदेश में जुलाई में रोजाना 264 की औसत से नए केस मिल रहे हैं। जबकि औसतन रोज 3 मरीजों की मौत हो रही है। अप्रैल, मई व जून की तुलना में नए मरीज व मौतों की संख्या में कमी आई है। 24 घंटे में रायपुर में 9 समेत प्रदेश में 128 नए केस मिले हैं। 2 मरीज की मौत भी हुई है।

जुलाई में अब तक 6,879 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 78 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में मरीजों की संख्या 10.01 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है, जबकि 13, 518 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी में 450 मरीज मिले हैं और 7 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। इस माह 12 तारीख को कोई मौत नहीं हुई थी। फरवरी के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में जरूरी सावधानी बरतकर संक्रमण से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button